हम महकते-महकते गए
हम महकते-महकते गए
जब दरख़्तों पर पत्ते उगे,
फूल खिलते ही खिलते गए।
मन में भीनी महक जब वसंती,
हम महकते-महकते गए।।
ख़ुमारी का छाया था आलम,
बेख़बर थीं हवाएँ-फ़ज़ाएँ।
बेख़ुदी का वो आलम न पूछो,
हम बहकते-बहकते गए।।
मन में भीनी महक.............।।
शोखियों से भरी थीं कली सब,
मस्तियों में सनी सब गली।
सुर्ख़ शाख़ों पर बैठे पखेरू,
सब चहकते-चहकते गए।।
मन में भीनी महक.............।।
नूर था रागिनी की खनक थी,
चाँद की चादिनी थी मचलती।
शोख़-चंचल हसीना सी ऋतु में,
हम मचलते-मचलते गए।।
मन में भीनी महक............।।
उनसे नज़रें हुईं चार जब,
वक़्त मानो ठहर सा गया।
झील के जैसे ठहराव में,
हम सरकते-सरकते गए।।
मन में भीनी महक जब वसंती,
हम महकते-महकते गए।।
©डॉ0हरि नाथ मिश्र
9919446372
Arti khamborkar
21-Sep-2024 09:19 AM
fantastic
Reply
madhura
14-Aug-2024 07:43 PM
V nice
Reply